Tuesday, 14 July 2026 | Lucknow | 29°C

अम्बेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई ई-रिक्शा; चालक की मौत, सात लोग घायल

अम्बेडकरनगर के न्योतरिया बाइपास पर हुआ हादसा, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया; चालक की घटनास्थल पर ही मौत हुई।
Bureau
Bureau News Desk
14 Jul 2026
07:21 PM
1 min read
अम्बेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई ई-रिक्शा; चालक की मौत, सात लोग घायल
हाइलाइट्स
न्योतरिया बाइपास पर ट्रेलर और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर।
ई-रिक्शा चालक अनिल कुमार की मौके पर मौत।
सात लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी।
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच।

अम्बेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्योतरिया बाइपास पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार, बेवाना थाना क्षेत्र के सिवरानाली निवासी अनिल कुमार ई-रिक्शा चलाकर सवारियों को लेकर जा रहे थे। इसी दौरान न्योतरिया बाइपास पर सामने से आ रहे एक ट्रेलर से ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अनिल कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में ई-रिक्शा में सवार ज्योति, तीन वर्षीय अभिराज (निवासी सिवरानाली, बेवाना), प्रवीण बानों (निवासी सुल्तानपुर), मुहम्मद हुसैन, नूर सबा, रब्बानी फातिमा और सुभानी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और यातायात को सामान्य कराया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Explore Related Topics

अम्बेडकरनगर हादसा ई-रिक्शा दुर्घटना ट्रेलर की टक्कर न्योतरिया बाइपास सड़क हादसा उत्तर प्रदेश समाचार अकबरपुर कोतवाली जिला अस्पताल ताजा खबर Ambedkar Nagar News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News