उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद सेवा में बहाल करने का आदेश जारी किया है। नियुक्ति अनुभाग-5 की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 मार्च 2026 से उन्हें पुनः सेवा में बहाल किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के मुताबिक आईएएस अभिषेक प्रकाश की निलंबन अवधि 14 मार्च 2026 तक मानी गई है। इसके बाद 15 मार्च 2026 से उन्हें सेवा में बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
नियुक्ति अनुभाग-5 के विशेष सचिव विजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अभिषेक प्रकाश के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पूर्ववत जारी रहेगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि समाप्त होने के बाद सेवा में बहाली का निर्णय लिया गया है, जबकि संबंधित विभागीय जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी।
बताया गया है कि उनके खिलाफ पूर्व में प्राप्त शिकायतों और संबंधित अभिलेखों के आधार पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। इसी क्रम में उन्हें अखिल भारतीय सेवाएं अनुशासन एवं अपील नियमावली, 1969 के तहत निलंबित किया गया था।
शासन के आदेश के अनुसार 15 मार्च 2026 से आईएएस अभिषेक प्रकाश पुनः सेवा में कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे, जबकि विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें