नॉएडा का जेवर एयरपोर्ट यूपी को वैश्विक उड़ान का नया आयाम देने को तैयार

Noida News: भारत का सबसे आधुनिक और फ्यूचर-रेडी एयरपोर्ट बनने जा रहा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जहां डिजिटल क्रांति, मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और विशाल कार्गो हब मिलकर यूपी को नई आर्थिक उंचाइयों तक ले जाएंगे।
News Desk 20 Nov 2025, 01:38 PM 1 min read
नॉएडा का जेवर एयरपोर्ट यूपी को वैश्विक उड़ान का नया आयाम देने को तैयार


>नोएडा के पास तेजी से आकार ले रहा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब अपने उद्घाटन के अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “विकसित उत्तर प्रदेश” के दृष्टि–विजन के साथ कदमताल करता यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल क्रांति और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का नया प्रतीक बनकर उभर रहा है। लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसका भव्य उद्घाटन दिसंबर में संपन्न होगा। जेवर एयरपोर्ट उत्तर भारत को पहली बार एक ऐसे एविएशन हब की सौगात देगा, जहाँ डिजिटल तकनीक, कनेक्टिविटी, कार्गो क्षमता और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।


>एयरपोर्ट को देश का सबसे मजबूत मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी नेटवर्क देने की तैयारी चल रही है। यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से यह दिल्ली और आगरा से सीधा जुड़ता है, वहीं ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी मिलने पर गाजियाबाद, मेरठ, पलवल और सोनीपत से पहुंचना और आसान हो जाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के बल्लभगढ़ लिंक ने हरियाणा और पश्चिमी भारत तक पहुंच को सहज बना दिया है। रेल और रैपिड रेल के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दिल्ली से जेवर तक रीजनल रैपिड रेल कॉरिडोर की डीपीआर स्वीकृत हो चुकी है, जबकि एयरपोर्ट को चोला–रुंधी रेल लाइन से जोड़ने की योजना तैयार है। इतना ही नहीं, दिल्ली से वाराणसी तक की हाई-स्पीड रेल परियोजना में भी जेवर स्टेशन को शामिल किया गया है। बस परिवहन में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं के लिए सहमति बन चुकी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण सम्मिलित रूप से लगभग 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाले हैं। इसके साथ ही ओला, उबर, रैपिडो और महिंद्रा लॉजिस्टिक्स जैसी ब्रांडेड कैब और ऐप-आधारित टैक्सियां भी एयरपोर्ट से उपलब्ध होंगी।


>जेवर एयरपोर्ट को एक फ्यूचर-रेडी डिजिटल इकोसिस्टम के रूप में विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर को दो स्वतंत्र नेटवर्क और दो सुरक्षित डेटा सेंटरों से युक्त ड्यूल फाइबर ऑप्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया जाएगा। यह सिस्टम एयरपोर्ट की हर गतिविधि को निर्बाध और सुरक्षित बनाए रखेगा। तीन प्रमुख डिजिटल नियंत्रण केंद्र एयरपोर्ट ऑपरेशंस सेंटर, सिक्योरिटी ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर और एयरपोर्ट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर—24 घंटे निगरानी और संचालन में सक्रिय रहेंगे। एयरपोर्ट में व्यापक वीडियो सर्विलांस प्रणाली, लाइसेंस प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे और ड्राइवर इमेजिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। पूरा एयरपोर्ट पेपरलेस बनाया जा रहा है, जिससे टिकट बुकिंग से लेकर चेक-इन और बोर्डिंग तक का पूरा अनुभव मोबाइल पर ही उपलब्ध होगा।


>निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रनवे, एटीसी टावर और कार्गो टर्मिनल तैयार हो चुके हैं। पहले चरण में एयरपोर्ट की यात्री क्षमता 12 मिलियन वार्षिक होगी। आगामी वर्षों में छह रनवे की योजना के साथ यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखता है। टर्मिनल भवन में यात्रियों के लिए 240 कमरों वाला होटल, अत्याधुनिक लाउंज, स्पा, कॉकटेल बार और आकर्षक फूड स्टेशंस उपलब्ध होंगे। एयरपोर्ट परिसर में 80 एकड़ में बन रहा मल्टी-मॉडल कार्गो हब औद्योगिक विकास की नई दिशा तय करेगा। शुरुआत में इसकी क्षमता दो लाख टन होगी जिसे आगे बढ़ाकर 20 लाख टन तक पहुंचाया जाएगा। यह कार्गो हब यूपी और एनसीआर की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण गति देगा।


>जेवर एयरपोर्ट निवेश और रोजगार का भी बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। यूपीएसडीएम के माध्यम से युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, मीडिया, मनोरंजन, और नागरिक उड्डयन जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे एयरपोर्ट और नोएडा फिल्मसिटी जैसे प्रोजेक्ट्स में रोजगार पा सकें। वहीं यीडा क्षेत्र में टॉय सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, हैंडीक्राफ्ट पार्क और डेटा सेंटर पार्क जैसे औद्योगिक क्लस्टर बड़े निवेश को आकर्षित कर रहे हैं। इन परियोजनाओं से लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उद्घाटन से पहले सभी कार्य तय समय पर पूरे कर लिए जाएं, ताकि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के विकास और परिवर्तन का सशक्त प्रतीक बन सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम