संभल पहुंचीं अभिनेत्री-महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी, बोलीं- कल्कि अवतार को समाधि में देखा, मोदी-योगी धर्म के रक्षक

News Desk 01 Jun 2025, 05:16 AM 1 min read
संभल पहुंचीं अभिनेत्री-महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी, बोलीं- कल्कि अवतार को समाधि में देखा, मोदी-योगी धर्म के रक्षक


>बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी रविवार को पहली बार संभल जिले के कल्कि धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने सनातन धर्म, कलियुग की स्थिति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धार्मिक भूमिका पर बड़ा बयान दिया।


>ममता कुलकर्णी ने खुलासा किया कि जब उन्होंने समाधि ली थी, उस समय उन्हें ‘कल्कि अवतार’ के दर्शन हुए थे। उन्होंने कहा, “कल्कि अवतार अमर हैं और कई वर्षों से सह्याद्रि पर्वत पर तपस्या कर रहे हैं।”


>सुबह लगभग 11 बजे ममता दिल्ली से कार द्वारा कल्कि धाम पहुंचीं। धाम में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया। पीले रंग का पटका पहनाकर और फूलों की वर्षा के साथ उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य यजमान के रूप में उन्होंने शिलापूजन किया और मंत्रोच्चार भी स्वयं किया।


>प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा, “आज का युग भी समुद्र मंथन जैसा है – एक ओर देव और धर्म, दूसरी ओर असुर और अधर्म। जब धर्म कमजोर होगा, तब कलियुग अपने चरम पर होगा। हमने प्रकृति का दोहन किया है और अब उसका दंड भुगत रहे हैं।”


>इतना ही नहीं, उन्होंने इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि मुगलों के काल में जैसे मंदिर तोड़े गए, अगर ऐसे लोग फिर से सत्ता में आते हैं तो वही दोहराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “पीएम मोदी पर महाकाल की कृपा है और वे व सीएम योगी सनातन धर्म की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें