मोहर्रम से पहले अम्बेडकरनगर की सड़कों पर उतरे डीएम-एसपी, लोगों को दिया सुरक्षा का भरोसा

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने लोगों से संवाद कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

 

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

 

अधिकारियों का पैदल मार्च तहसील तिराहे से शुरू हुआ। इसके बाद यह शहजादपुर, पहितीपुर मार्ग, मीरानपुर और अकबरपुर-अयोध्या मार्ग से होकर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

 

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील भी की। मार्च के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। हूटर की आवाज और भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण लोगों का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हुआ।

 

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


 

टैग्स :  मोहर्रम, अम्बेडकरनगर, डीएम एसपी पैदल मार्च, ईशा प्रिया, प्राची सिंह, सुरक्षा व्यवस्था, फ्लैग मार्च

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

रजिस्ट्री का काम निजी कंपनियों को सौंपने के प्रस्ताव पर भड़के अधिवक्ता, बड़े आंदोलन की चेतावनी
तिलक और मिठाई से हुआ अम्बेडकरनगर के स्कूलों में बच्चों का स्वागत
UP SI भर्ती के बीच अम्बेडकरनगर पहुंचीं एसपी प्राची सिंह, अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर दिया विशेष जोर
टांडा के बुनकरों को लेकर सपा सड़क पर, फर्जी बिलिंग और उत्पीड़न का लगाया आरोप
बिना आंधी-पानी अचानक सड़क पर गिरा विशाल पेड़, अम्बेडकरनगर में घंटों तक थमा आवागमन
दिनदहाड़े दुकान की तिजोरी तक पहुंचा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
आज खत्म हो रहा मलमास, शिवबाबा धाम में सुबह से उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
जूते-बेल्ट बाहर, बायोमेट्रिक जांच अंदर… अम्बेडकरनगर में ऐसे हुई प्रवक्ता परीक्षा की एंट्री
शादी के कुछ समय बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध हुई मौत