नोएडा में विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, पुरी बिल्डिंग हुई जलकर स्वाहा

सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग से मची अफरा-तफरी
Bureau 27 Mar 2026, 07:49 PM 1 min read
नोएडा में विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, पुरी बिल्डिंग हुई जलकर स्वाहा

नोएडा के सेक्टर-76 स्थित विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार आग सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित मेगा मार्ट की पहली मंजिल पर लगी। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण कई घंटों तक लगातार मशक्कत करनी पड़ी। फायर कर्मियों ने आसपास की इमारतों तक आग फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती।

 

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को दूर रखा गया।

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद बिल्डिंग का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जिस इमारत में रहते थे 50-60 मजदूर, वहां सुबह अचानक उठीं आग की लपटें
50 रुपये में भेजते थे फर्जी टिकट, फिर 12 लाख की लॉटरी बताकर करते थे लाखों की वसूली
वीडियो वायरल होने के बाद गई थी नौकरी, बिना जांच फिर बहाल हुई महिला कर्मी, अब दोबारा हटाई गई
'पीढ़ियां बीत गईं, समस्याएं जस की तस', नोएडा CEO से मिलकर बोले 81 गांवों के किसान
इंडिगो के साथ सफल रहा अंतिम ट्रायल, अब 15 जून से उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट
टोल मांगने पर टोलकर्मी का 1 किमी तक पीछा, ग्रेटर नोएडा में ईंट-पत्थर से हमला
ऑटो से करते थे रेकी, कारोबारी समेत तीन घरों में चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल बरामद
नोएडा में खुलेआम हथियार लहराकर दबंगई, फायरिंग का वीडियो भी वायरल - पुलिस जांच में जुटी
बीमारी और तनाव के बीच नोएडा में दो आत्महत्याएं: 9वीं मंजिल से कूदे बुजुर्ग, किशोरी ने भी उठाया खौफनाक कदम