ट्रंप के एक ऐलान से तेल बाजार में हलचल, कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट

ईरान पर हमले को टालने की बात से बाजार को मिली राहत, हालांकि तेहरान ने वार्ता के दावे को किया खारिज
Bureau 23 Mar 2026, 06:50 PM 1 min read
ट्रंप के एक ऐलान से तेल बाजार में हलचल, कच्चे तेल की कीमतों में 10% की गिरावट

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है और फिलहाल वहां के बिजली संयंत्रों पर हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि अगले कुछ दिनों के लिए सैन्य कार्रवाई रोकी जा सकती है, जिसके बाद बाजार में स्थिरता की उम्मीद बनी।

 

इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में अचानक से तेज गिरावट आई, जिससे वैश्विक निवेशकों को राहत मिली। इससे पहले ईरान युद्ध के कारण तेल कीमतों में उछाल देखा गया था, जिसका असर भारत सहित एशियाई अर्थव्यवस्थाओं पर भी पड़ा।

 

हालांकि, ईरान ने अमेरिकी दावों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी प्रकार की वार्ता नहीं हुई है। ईरान की आधिकारिक एजेंसी के अनुसार अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया गया है और यह निर्णय ईरान की चेतावनी के बाद लिया गया।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और आपूर्ति बाधित होने की आशंका के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। भारतीय करंसी पर भी इसका असर देखा गया है, जो डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर हुई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें