दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

Delhi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महत्वपूर्ण मुलाकात की।
News Desk 25 Oct 2025, 08:55 AM 1 min read
दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ


>यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर हैं। सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया।


>योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी भेंट की। इसके अलावा थोड़ी देर में वह गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरे को बिहार चुनाव और 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले ध्वजा कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


>शनिवार सुबह नोएडा में सीएम योगी ने हेलिकॉप्टर से देश के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन टर्मिनल, पार्किंग और कनेक्टिविटी का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्घाटन से पहले सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।


>सीएम ने कहा, “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”


>एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरपोर्ट उद्घाटन की नई तारीख 30 अक्टूबर तय की है। हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिया कि यदि आवश्यक हुआ तो तारीख आगे बढ़ भी सकती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या