Saturday, 17 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: GGIC की टॉपर दीपिका श्रीवास्तव बनीं GRP अकबरपुर की एक दिन की प्रभारी

Ambedkar Nagar News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), अकबरपुर की टॉपर छात्रा दीपिका श्रीवास्तव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।
Bureau
Bureau News Desk
17 Oct 2026
02:33 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: GGIC की टॉपर दीपिका श्रीवास्तव बनीं GRP अकबरपुर की एक दिन की प्रभारी
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
मिशन शक्ति फेज-6 के तहत दीपिका श्रीवास्तव बनीं एक दिन की थाना प्रभारी
अकबरपुर में मेधावी छात्रा को मिला सम्मान, जीआरपी ने बढ़ाया हौसला
नवरात्रि पर महिला सशक्तीकरण की पहल
सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

Ambedkar Nagar News: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जीआरपी अकबरपुर में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), अकबरपुर की टॉपर छात्रा दीपिका श्रीवास्तव को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया।

पुलिस अधीक्षक जीआरपी रोहित मिश्रा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जीआरपी अकबरपुर के प्रभारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं और विद्यालय की मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित होती हैं।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News GRP Akbarpur Mission Shakti Phase 6

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News