Saturday, 24 October 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: बिना वैध गेट पास के जा रहा 42 टन गेहूं लदा ट्रक पकड़ा, व्यापारी पर 1.80 लाख का जुर्माना

Ambedkar Nagar News: मंडी प्रशासन ने बिना वैध गेट पास और मंडी शुल्क से संबंधित दस्तावेजों के गेहूं का परिवहन किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान 42 टन गेहूं से लदे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया गया।
Bureau
Bureau News Desk
24 Oct 2026
03:39 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: बिना वैध गेट पास के जा रहा 42 टन गेहूं लदा ट्रक पकड़ा, व्यापारी पर 1.80 लाख का जुर्माना
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास मंडी प्रशासन की कार्रवाई
सुल्तानपुर से वाराणसी जा रहा ट्रक सीज
मंडी शुल्क के दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक
अवैध कृषि उपज परिवहन पर मंडी प्रशासन सख्त

Ambedkar Nagar News: मंडी प्रशासन ने बिना वैध गेट पास और मंडी शुल्क से संबंधित दस्तावेजों के गेहूं का परिवहन किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान 42 टन गेहूं से लदे एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया गया। मामले में संबंधित व्यापारी पर 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गेहूं से लदा ट्रक सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास जांच के दौरान मंडी सचिव हीरालाल यादव ने ट्रक को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की। जांच में चालक मंडी गेट पास और मंडी शुल्क से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मंडी प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर दिया।

मंडी सचिव हीरालाल यादव ने बताया कि बिना वैध गेट पास के कृषि उपज का परिवहन किए जाने से मंडी राजस्व को नुकसान होने की आशंका रहती है। शासन के निर्देश पर अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गेहूं से लदे ट्रक को पकड़कर कार्रवाई की गई और संबंधित व्यापारी पर 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद कृषि उपज के परिवहन से जुड़े कारोबारियों में हलचल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Wheat Truck Seized 42 Tonnes Wheat Seized

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News