बागपत में 'लव जिहाद' का सनसनीखेज मामला: जेल से धमकी, धर्मांतरण के लिए बना रहा था दबाव


>उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बार फिर 'लव जिहाद' से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को अपनी असली पहचान छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया और बाद में उस पर धर्मांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाया। यही नहीं, जब युवक जेल पहुंचा, तो उसने अपने चाचा के जरिए युवती को धमकियां दिलवानी शुरू कर दीं।


>यह मामला बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का है। पीड़ित हिंदू युवती का कहना है कि कॉलेज के दौरान उसकी आरोपी शोएब नामक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने अपनी पहचान छिपाकर नजदीकियां बढ़ाईं। धीरे-धीरे वह उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ मारपीट करते हुए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगा। घटना 3 जुलाई की बताई जा रही है जब आरोपी शोएब युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। गाजियाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बरामद कर परिजनों के हवाले किया और शोएब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


>सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जेल में बंद शोएब ने अपने चाचा फानू के जरिए युवती पर दबाव बनाना नहीं छोड़ा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फानू ने उसे व्हाट्सएप कॉल करके धमकाया और कहा कि अगर वह शोएब से शादी नहीं करती और धर्म नहीं बदलती, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा आक्रोश जताते हुए खेकड़ा थाने पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


>पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया और शोएब के चाचा फानू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें