बाड़मेर दिशा बैठक में सांसद और विधायक की अफसरों पर गिरी गाज

Rajasthan News: बाड़मेर में दिशा बैठक के दौरान सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और विधायक रविंद्र भाटी ने अधिकारियों के अस्पष्ट जवाबों पर नाराज़गी जताई. कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में अफसरों से जवाबदेही की मांग।


>बाड़मेर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान स्थानीय सांसद और विधायक ने विभागीय अफसरों के जवाबों पर असंतोष जताया. कलेक्टर टीना डाबी की मौजूदगी में दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए।


>बैठक में कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और निर्दलीय विधायक रविंद्र भाटी ने अधिकारियों से पूछा कि क्या वे सिर्फ समोसा खाने आए हैं. जनप्रतिनिधियों की नाराज़गी का मुख्य कारण यह था कि दिशा बैठक चार साल बाद आयोजित हुई और कई विभागों के अधिकारियों के पास स्पष्ट उत्तर नहीं थे. सांसद और विधायक ने कहा कि यदि अधिकारी बिना तैयारी आए हैं, तो बैठक का उद्देश्य ही कमजोर पड़ जाता है. बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. यह बैठक तीन दिन पहले जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हुई थी.


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें