उत्तर प्रदेश के इस गांव से 7 दिन में 3 बेटियां गायब - साजिश या संयोग ?

7 दिन में 3 हिंदू किशोरियां लापता, मुस्लिम युवकों पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस


>हापुड़  - उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हैदरनगर नंगौला गांव में बीते एक सप्ताह से चल रही लड़कियों की रहस्यमयी गुमशुदगी ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है बल्कि कई गहरे सवाल भी खड़े कर दिए हैं। सात दिनों के भीतर तीन हिंदू किशोरियों के लापता होने से क्षेत्र में भय और संदेह का माहौल है।


>परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार मुस्लिम युवकों – सरताज, महरू, छोटू और मिंटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो किशोरियों को दिल्ली और गुजरात से बरामद कर लिया है, वहीं तीसरी किशोरी की तलाश जारी है।


>'लव-जिहाद' या संगठित साजिश? पीड़ितों की आशंका गहराई तक पहुंची


>परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सिर्फ गुमशुदगी नहीं बल्कि धर्मांतरण और लव-जिहाद जैसी साजिश हो सकती है। पीड़ित पिता का कहना है कि गांव की कई हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने गांव के ही एक मुस्लिम युवक तैय्यब पर बेटी को धमकाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।


>दिल्ली और गुजरात से दो किशोरियां बरामद, एक युवक गिरफ्तार


>हापुड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लड़की को दिल्ली के आनंद विहार से और दूसरी को गुजरात से सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही शराफत नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इनमें से एक लड़की माता-पिता की डांट से आहत होकर घर से चली गई थी, जबकि दूसरी को बहला-फुसलाकर भगाया गया था।


>सीओ का दावा: तीसरी लड़की की जल्द होगी बरामदगी, सभी पहलुओं की हो रही जांच


>नगर क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि तीसरी किशोरी की खोजबीन जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस सभी कोणों पर जांच कर रही है, और अगर किसी तरह की साजिश या धार्मिक उन्मुखता का प्रमाण मिलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में भी टीमें लगाई गई हैं।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें