Sunday, 25 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: भारत ने वैश्विक पटल पर लिखा आर्थिक शक्ति का नया अध्याय: मुख्यमंत्री

UP News: मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी विकास को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। विकास की यह यात्रा लोगों की आकांक्षाओं को अवसरों में बदलने के साथ राष्ट्र की क्षमताओं का विस्तार कर रही है।
Bureau
Bureau News Desk
25 Oct 2026
02:49 PM
1 min read
UP News: भारत ने वैश्विक पटल पर लिखा आर्थिक शक्ति का नया अध्याय: मुख्यमंत्री
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मुख्यमंत्री बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा
नए भारत में आम जनता और गरीब कल्याण नीतियों के केंद्र में
सीएम योगी का आरोप- कुछ राजनीतिक ताकतें देश की स्थिरता और छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहीं
कृषि, उद्योग और रोजगार के जरिए विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा UP

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा है। भारत आज तेजी से आगे बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आत्मनिर्भरता, नवाचार तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनभागीदारी को मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नए भारत में नीति निर्माण के केंद्र में आम जनता है। गरीब कल्याण सरकार की प्राथमिकता है, जबकि अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार बन रहा है। उन्होंने सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि को देश की प्रगति के महत्वपूर्ण आयाम बताया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनभागीदारी विकास को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है। विकास की यह यात्रा लोगों की आकांक्षाओं को अवसरों में बदलने के साथ राष्ट्र की क्षमताओं का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि दुनिया के कई हिस्सों में हिंसा और अस्थिरता के बीच भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कुछ राजनीतिक ताकतों पर सत्ता के स्वार्थ में देश को अस्थिरता और अलगाववाद की ओर धकेलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वैश्विक मंचों पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें भी की जा रही हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन चुनौतियों के बावजूद भारत विकास के लक्ष्य की ओर दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश अपनी कृषि क्षमता, औद्योगिक विस्तार, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा शक्ति के जरिए विकास को गति दे रहा है। कृषि, विनिर्माण, निवेश और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों में प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है।मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का संकल्प राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना, राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखना और विकास की गति निरंतर जारी रखना है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा आगे भी जारी रहेगी।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Narendra Modi Leadership Yogi Adityanath Latest News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News