>बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा पलटवार देखने को मिला है। एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता की वापसी है जिसने लगभग दो दशकों तक बिहार की राजनीति को दिशा दी और कई बार संकटमोचक की भूमिका निभाई। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 19 वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने के बावजूद, देश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में नीतीश कुमार काफी नीचे है वे आठवें स्थान पर आते हैं।
>देश की राजनीतिक यात्रा में कुछ ऐसे चेहरे उभरे जिन्होंने पूरे राज्य की राजनीति को दशकों तक अपने नेतृत्व में संचालित किया। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन सबसे ऊपर है:
>1. पवन कुमार चामलिंग -- सिक्किम (लगभग 25 साल): भारत में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम दर्ज है। 12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक वे लगातार सिक्किम के मुख्यमंत्री बने रहे। पांच बार चुनाव जीतकर उन्होंने करीब 25 साल तक सत्ता संभाली, जो भारतीय राजनीति में एक अनोखा उदाहरण है।
>2. नवीन पटनायक -- ओडिशा (24 साल): ओडिशा की राजनीति में लंबे समय तक एकछत्र राज करने वाले नवीन पटनायक 2000 से 2024 तक 24 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे। अगर 2024 के चुनाव में वे एक बार फिर सत्ता में लौट आते, तो चामलिंग का रिकॉर्ड टूट सकता था।
>3. ज्योति बसु -- पश्चिम बंगाल (23 साल): देश में वाम राजनीति का चेहरा रहे ज्योति बसु ने 1977 से 2000 तक 23 साल पश्चिम बंगाल को नेतृत्व दिया। उनकी पहचान भारत के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में गिनी जाती है।
>अन्य दिग्गज मुख्यमंत्री जिनका कार्यकाल दो दशक से अधिक रहा
-
गेगोंग अपांग -- अरुणाचल प्रदेश (23 साल): अरुणाचल की राजनीति एक समय उनकी छवि के इर्द-गिर्द घूमती थी।
-
लाल थानहावला -- मिजोरम (22 साल): तीन अलग-अलग कार्यकालों में 22 साल तक सत्ता का संचालन किया।
-
विरभद्र सिंह --हिमाचल प्रदेश (21 साल): छह बार मुख्यमंत्री बनकर हिमाचल की राजनीति पर अपनी छाप छोड़ी।
>
>8वें स्थान पर नीतीश कुमार -- बिहार (19 साल 93 दिन)
>नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर उतार–चढ़ावों और रणनीतिक फैसलों से भरा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में निम्न अवधि में सेवा दी:
-
3–11 मार्च 2000
-
24 नवंबर 2005 - 20 मई 2014
-
2 फरवरी 2015 - अब तक
>
>कुल मिलाकर वे 19 साल 93 दिन बिहार की कमान संभाल चुके हैं। इस अवधि में उन्होंने शिक्षा, सड़क, कानून-व्यवस्था और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय बदलाव किए।
>अन्य नाम जो शीर्ष 10 में शामिल हैं
>एम. करुणानिधि -- तमिलनाडु (18 साल): 1969 से 2011 के बीच कई कार्यकालों में सत्ता में रहे।
-
>प्रकाश सिंह बादल -- पंजाब (18 साल 250 दिन): पंजाब की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें