12 दिन से धरने पर बैठे लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र, अब समर्थन में पहुंचे सपा नेता राजपाल कश्यप

फीस वृद्धि के विरोध में निष्कासित छात्रों की बहाली की मांग तेज, राजपाल कश्यप ने बड़े आंदोलन और सदन में मुद्दा उठाने का किया ऐलान।

 

लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में निष्कासित किए गए छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। छात्रों की बहाली की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।

 

लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्रों को निष्कासित किए जाने के बाद मामला और गंभीर हो गया। निष्कासित छात्रों की बहाली की मांग को लेकर छात्र पिछले 12 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। धरने पर बैठे छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन से फीस वृद्धि वापस लेने और निष्कासन का आदेश निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

 

समाजवादी पार्टी के नेता राजपाल कश्यप ने धरना स्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनके आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों का निष्कासन वापस नहीं लिया गया और फीस वृद्धि का फैसला वापस नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी फीस वृद्धि और छात्रों के निष्कासन के मामले को सदन में भी उठाने का काम करेगी। उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों को गंभीर बताते हुए उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

धरने पर बैठे छात्र लगातार तीन निष्कासित छात्रों की बहाली की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि फीस वृद्धि और निष्कासन के फैसले से छात्र हित प्रभावित हो रहे हैं।


 

टैग्स :  लखनऊ विश्वविद्यालय, LU छात्र धरना, फीस वृद्धि विरोध, निष्कासित छात्र, राजपाल कश्यप, सपा नेता, Lucknow University Protest, फीस बढ़ोतरी, छात्र आंदोलन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

AI से रोजगार तक, महिलाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की अनोखी पहल, लखनऊ में सामने आया विजन
'अपने सिपहसालार को हैसियत के हिसाब से बात करना सिखाइए', ओवैसी को राजभर की नसीहत
अब सरकार नहीं खरीदेगी पायल और बिछिया, दुल्हन को सीधे दिए जाएंगे 4 हजार रुपये
यूपी में फिर सक्रिय हो सकते हैं 13 लाख चालान माफ, सुप्रीम कोर्ट की चिंता के बाद सरकार ने शुरू की समीक्षा
लंदन दौरे पर ओपी राजभर का तंज, बोले- काशी-अयोध्या चले जाते तो स्थानीय व्यापारियों को मिलता फायदा
'अगर ऐसी ही स्थिति यूपी में हुई तो भविष्य में चुनाव मुश्किल होंगे', बिहार-बंगाल का जिक्र कर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप
नौकरी के नाम पर देशभर के युवाओं से ठगी, लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट में केस जारी, फिर भी निर्माण का आरोप - लखनऊ के बाघामऊ में जमीन विवाद गहराया
इटौंजा टोल प्लाजा के पास STF और पुलिस की कार्रवाई, 1.20 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार