Tuesday, 07 July 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में जमीन माफिया की अब खैर नहीं, अधिकारियों ने लिया संज्ञान, जल्द होगा सख्त एक्शन

सदर चिनहट तहसील के कई इलाकों में सरकारी जमीनों की गाटावार जांच शुरू, जिलाधिकारी ने 10 दिन में रिपोर्ट तलब कर दोषियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
Bureau
Bureau News Desk
07 Jul 2026
07:35 PM
1 min read
लखनऊ में जमीन माफिया की अब खैर नहीं, अधिकारियों ने लिया संज्ञान, जल्द होगा सख्त एक्शन
हाइलाइट्स
सदर चिनहट तहसील के कई इलाकों में सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जों की शिकायतों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ।
जिलाधिकारी ने संबंधित गाटा संख्याओं की जांच कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विभागीय अधिकारियों ने सरकारी जमीनों की पैमाइश शुरू कर दी है।
जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ के सदर चिनहट तहसील में जमीन माफिया पर गाज गिरनी अब तय मानी जा रही है इस नेटवर्क पर अब प्रशाशन का डंडा चलने की तैयारी हो चुकी है एनडीवी टुडे लगातार सदर चिनहट तहसील अंतर्गत हरदासीखेड़ा, गणेशपुर-रहमानपुर, धांवा, लोलाई, नौबस्ता जैसे इलाकों में चल रहे सरकारी जमीं पर अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज उठा रहा है हमारे रिपोर्टर्स ने ग्राउंड पर कई स्टिंग ऑपरेशन करके इस नेटवर्क को शाशन और प्रशाशन के आगे एक्सपोज़ किया हमने दुनिया के आगे ये भी बताया की कैसे ये जमीन माफिया भोले भाले लोगों को जानकारी के आभाव में सरकारी जमीन दिखा कर रजिस्ट्री किसी और गाटा संख्या में करवा कर कब्ज़ा सरकारी जमीन पर दिलवा रहे है फिर चाहे वो जमीन आवास संघ, नगर निगम, सिचाई विभाग, या अन्य किसी सरकारी योजना की हो ये नटवरलाल एक रणनीति के तहत खुद सामने नहीं आकर अपने गुर्गों को या तो किसानो को ही आगे खड़ा कर देते है और इन सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा करवा कर भोले भाले लोगों के साथ ठगी कर लेते है।

एनडीवी टुडे की ये ख़बरें जब शाशन और प्रशाशन तक पहुंची तो अधिकारी भी हरकत में आये और हमारे रिपोर्टर्स को ये आश्वासन दिया की इस तरह की ठगी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी जिलाधिकारी ने ये आदेश दिया की गाटा संख्या के साथ सभी जमीनों की जांच की जाए और दस दिन के अंदर रिपोर्ट तैयार कर सभी ठग को चिन्हित कर उन पर सख्त कारवाही की जाए।

जिलाधिकारी के आदेश के बाद आज विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ चुके है और सरकारी जमीनों की पैमाइश भी शुरू हो चुकी है जिससे ये स्पष्ट दिखाई दे रहा है की अब इन जमीन माफियाओं की अब खैर नहीं हजारों लोगो के साथ ठगी और करोड़ो रुपये का राजस्व का नुक्सान करने वाले इन ठगों का भविष्य अब साफ़ दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में जल्द ही इन पर पुलिसिया कार्यवाही भी देखने को मिल सकती है।

Explore Related Topics

लखनऊ जमीन माफिया सरकारी जमीन सदर चिनहट अवैध कब्जा गाटा संख्या राजस्व विभाग जिलाधिकारी पैमाइश उत्तर प्रदेश

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News