Thursday, 20 August 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या, बैंक के बाहर मारी गोली

गोमती नगर थाने से करीब 200 मीटर दूर हुई वारदात; कार सवार युवक ने फोन कर बैंक के बाहर बुलाया था।
Bureau
Bureau News Desk
20 Aug 2026
01:45 PM
1 min read
लखनऊ में महिला बैंक अफसर की दिनदहाड़े हत्या, बैंक के बाहर मारी गोली
हाइलाइट्स
गोमती नगर में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर महिला अधिकारी की हत्या।
कार सवार युवक ने फोन कर महिला को बैंक के बाहर बुलाया था।
बातचीत के बाद गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हुआ।
मृतका की पहचान असिस्टेंट मैनेजर दिव्या मिश्रा के रूप में हुई।

लखनऊ के पॉश गोमती नगर इलाके में गुरुवार दोपहर एक महिला बैंक अधिकारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गोमती नगर थाने से करीब 200 मीटर दूर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार सवार एक युवक ने महिला को फोन कर बैंक के बाहर बुलाया था।

WhatsApp Image 2026-08-20 at 13.36.28.jpeg

बताया गया है कि युवक और महिला के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह खबर भी पढ़े - मायावती ने सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सरकारों को घेरा, बच्चों का किया जिक्र

मृतका की पहचान दिव्या मिश्रा के रूप में हुई है। वह आईसीआईसीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं और आलमबाग में रहती थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिव्या मिश्रा ने करीब एक साल पहले अपने पति मानस से तलाक लेने के लिए अदालत में अपील दायर की थी। इस जानकारी का घटना से संबंध फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्या के दिव्या को पति ने गोली मारने के बाद घर पहुँच कर खुद को भी गोली मार कर अपनी जान दे दी। 

पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि वारदात से जुड़े फुटेज में आरोपी नजर आया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। घटना के बाद पुलिस की जांच आरोपी की पहचान और वारदात के कारणों से जुड़े तथ्यों पर केंद्रित है।

 

खबर लगातार अपडेट की जा रही है  

Explore Related Topics

लखनऊ महिला बैंक अफसर हत्या गोमती नगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News