मेरठ में देसी शराब पीने के बाद तीन की मौत

सरकारी ठेके से खरीदी गई शराब के सेवन के बाद बिगड़ी तबीयत; पुलिस ने शुरू की जांच, कारणों की पुष्टि बाकी।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र में देसी शराब पीने के बाद एक किराना कारोबारी समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच तेज करते हुए चार टीमों का गठन किया है।

 

पुलिस के अनुसार, सरस्वती कॉलोनी निवासी बाबूराम (60), उनकी दुकान में काम करने वाले जितेंद्र (35) और अंकित उर्फ दौलत (40) ने शुक्रवार शाम कस्बे के एक सरकारी ठेके से देसी शराब खरीदी और वहीं उसका सेवन किया। शराब पीने के कुछ ही समय बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टी तथा पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

 

हालत गंभीर होने पर तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र और अंकित को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाबूराम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब के जहरीले होने या उसकी उपयोग अवधि समाप्त होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संबंधित शराब पाउच की पैकेजिंग तिथि 11 फरवरी 2026 पाई गई है और उसी खेप के अन्य पैक भी बेचे गए हैं, जिनसे अन्य किसी स्थान से ऐसी शिकायत सामने नहीं आई है।

 

 

पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए तीनों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की गहन जांच के लिए स्वास्थ्य, फॉरेंसिक, सर्विलांस और गोपनीय शाखा की चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।


 

टैग्स :  मेरठ

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

17 साल की अनुष्का घर नहीं लौटी... 45 दिन बाद खुला ऐसा राज जिसने मेरठ को हिला दिया
पति के इलाज का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर 7.70 लाख रुपये की वसूली
घर के बंटवारे का विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई पर बलकटी से हमला; बचाने आए बेटे को भी पीटा
बकरीद की नमाज के बाद पीएम, गृहमंत्री और सीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
मेरठ में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता और सौतेली मां हिरासत में
मेरठ में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुरी थाने में रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार
मेरठ में गुप्त तहखाने से अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार
तलाक नहीं, नई शुरुआत का जश्न: मेरठ में बेटी की वापसी पर बजीं शहनाइयां
मेरठ में AIMIM नेता शौकत अली पर केस दर्ज, भड़काऊ बयान को लेकर पुलिस का एक्शन