लंदन दौरे पर ओपी राजभर का तंज, बोले- काशी-अयोध्या चले जाते तो स्थानीय व्यापारियों को मिलता फायदा

अखिलेश यादव के विदेश दौरे को लेकर पंचायती राज मंत्री ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी, पर्यटन और स्थानीय रोजगार का भी किया जिक्र।

 

उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लंदन दौरे को लेकर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि यदि घूमने जाना ही था तो काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या मां विंध्यवासिनी धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते, जिससे स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन को भी लाभ मिलता।

 

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा से फूल, मिठाई और पूजा सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों को फायदा होता। इसके अलावा होटल व्यवसाय, परिवहन क्षेत्र और अन्य स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश के पर्यटन को भी मजबूती मिलती।

 

अपने पोस्ट में राजभर ने लंदन के रेडब्रिज इलाके का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह लंदन जाकर कौन सी कव्वाली सुनते हैं। साथ ही उन्होंने रेडब्रिज में पाकिस्तानी मूल के लोगों की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए कई सवाल भी उठाए।

 

राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें देश और उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नया भारत और नया उत्तर प्रदेश पर्यटन सुविधाओं और विकास के मामले में काफी आगे बढ़ चुका है। उन्होंने हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक और काशी, अयोध्या, मथुरा से लेकर राजस्थान, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक फैले पर्यटन स्थलों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक विरासत को समझने के लिए एक जीवन भी कम पड़ सकता है।

 

ओम प्रकाश राजभर ने अपने पोस्ट में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के व्यवहार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और स्थानीय कारोबारियों के साथ किसी तरह की अभद्रता नहीं होनी चाहिए और इस दिशा में राजनीतिक दलों को अपने कार्यकर्ताओं को संस्कार और अनुशासन का संदेश देना चाहिए।


 

टैग्स :  ओम प्रकाश राजभर, अखिलेश यादव, लंदन दौरा, यूपी राजनीति, सपा, सुभासपा, राजभर का बयान, काशी अयोध्या मथुरा, यूपी न्यूज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'अगर ऐसी ही स्थिति यूपी में हुई तो भविष्य में चुनाव मुश्किल होंगे', बिहार-बंगाल का जिक्र कर अखिलेश यादव ने लगाए आरोप
नौकरी के नाम पर देशभर के युवाओं से ठगी, लखनऊ से पांच आरोपी गिरफ्तार
कोर्ट में केस जारी, फिर भी निर्माण का आरोप - लखनऊ के बाघामऊ में जमीन विवाद गहराया
इटौंजा टोल प्लाजा के पास STF और पुलिस की कार्रवाई, 1.20 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बम की सूचना मिलते ही बदला गया रूट, अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन को लखनऊ पुलिस ने नहीं दी अनुमति, ईको गार्डन में सुरक्षा बढ़ी
जिसे जन्म के सातवें दिन छोड़ दिया गया, अब उसे चाहिए मां की गोद और परिवार का सहारा
कंस पासी किले को लेकर बढ़ा विवाद, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और कोर्ट जाने की चेतावनी
पेपर लीक के खिलाफ लखनऊ में सड़क पर उतरे युवा, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग