चिराग त्यागी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पोस्टमार्टम से पहले एक्सरे में मिलीं दो गोलियां, आरोपी ने भी किया स्वीकार

पैरा एथलीट की मौत के कारणों पर जल्द हटेगा पर्दा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संघर्ष और चोटों की भी होगी पुष्टि।

 

पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड की जांच के बीच पोस्टमार्टम प्रक्रिया में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टरों द्वारा कराए गए एक्सरे में चिराग के शरीर से दो गोलियां मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी यश खटीक ने भी पूछताछ के दौरान चिराग को दो गोली मारने की बात स्वीकार की है।

 

जानकारी के अनुसार, चिराग त्यागी के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस दौरान मोर्चरी पर मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी भी पहुंचे। चिकित्सकों ने शरीर में मौजूद गोलियों का पता लगाने के लिए एक्सरे कराया, जिसमें दो गोलियां दिखाई दीं।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यश खटीक ने चार दिन पहले ही एक तमंचा खरीदा था। हत्या की घटना के बाद वह अपने घर मुरादनगर लौट गया। सूत्रों के अनुसार, चिराग की गर्लफ्रेंड ने यश को फोन कर बताया था कि चिराग का फोन नहीं उठ रहा है। इस पर यश ने जल्द आने की बात कही थी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचा।

 

पुलिस और चिकित्सक अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि चिराग की मौत केवल गोली लगने से हुई या फिर उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से भी हमला किया गया था। इसके अलावा शरीर पर मौजूद अन्य चोटों, संघर्ष के संकेत और संभावित मारपीट की भी जानकारी सामने आएगी।

 

शनिवार को नया बस अड्डे के पास स्थित साईं उपवन में चिराग त्यागी का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। घटनास्थल पर खून फैला हुआ था और उनका चेहरा भी खून से सना हुआ मिला। मौके का निरीक्षण करने पर पुलिस को संघर्ष के संकेत मिले थे। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले चिराग और आरोपी के बीच हाथापाई हुई थी।

 

जब पुलिस चिराग को जिला एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंची थी, तब शव की स्थिति देखकर चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर करंट लगने की संभावना भी जताई थी। हालांकि बाद में पीठ पर गोली लगने का निशान मिलने के बाद हत्या का मामला सामने आया।

 

मामले में पुलिस ने मुरादनगर निवासी पैरा एथलीट यश खटीक को हिरासत में लिया है। शुरुआती पूछताछ में उसने तमंचे से हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।


 

टैग्स :  चिराग त्यागी, पैरा एथलीट, गाजियाबाद

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई
गाजियाबाद के होटल में युवती मृत मिली, युवक हिरासत में लेकर पूछताछ
पहली बार कवच-4.0 के साथ दौड़ी शताब्दी एक्सप्रेस, रेलवे ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
सूर्या की हत्या के बाद फरार था सारिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बताई हमले की पूरी कहानी
किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा, पैर में गोली लगने के बाद आया पुलिस की गिरफ्त में
चिराग त्यागी हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, हथियार दिलाने में मदद करने वाला पैरा एथलीट गगन त्यागी पकड़ा गया
गाजियाबाद में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़: Amazon की पैकिंग में गांजा, चरस और स्मैक की हो रही थी डिलीवरी