ताजमहल का टिकट सिर्फ ₹30? एएसआई की पायलट वेबसाइट से टूरिस्ट हुए कन्फ्यूज, असली साइट क्या है जानिए

Agra News: सिर्फ ₹30 में ताजमहल का टिकट देखकर सैलानी हैरान रह गए — आखिर सच क्या है? क्या वाकई टिकट सस्ता हुआ या फिर यह किसी तकनीकी गलती की कहानी है?


>आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब उन्हें इंटरनेट पर सिर्फ 30 रुपये में ताजमहल का टिकट बिकता दिखा। कई लोगों ने टिकट बुक करने की कोशिश भी की, लेकिन भुगतान संभव न हो सका। बाद में पता चला कि यह कोई फेक वेबसाइट नहीं, बल्कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की टेस्टिंग पायलट वेबसाइट थी, जिसे नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने ट्रायल के लिए बनाया था।


>एएसआई की ओर से जारी स्पष्टीकरण में बताया गया कि असली टिकट बुकिंग वेबसाइट https://asi.paygov.org.in है। इसी वेबसाइट से देशभर के संरक्षित स्मारकों, खासकर ताजमहल, लाल किला और कुतुब मीनार के टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं।
वहीं पायलट साइट https://pilotasi.paygov.org.in केवल टेस्टिंग के उद्देश्य से बनाई गई थी, जहां टिकट की कीमतें डमी रूप में दिखाई जा रही थीं। इस वेबसाइट को अब इंटरनेट से हटा दिया गया है ताकि पर्यटक भ्रमित न हों।


>एएसआई के अनुसार, ताजमहल के मुख्य परिसर का टिकट ₹45 का है, जबकि मुख्य मकबरे तक प्रवेश करने के लिए ₹245 का अलग टिकट लिया जाता है। पायलट वेबसाइट पर ₹30 का टिकट सिर्फ टेस्टिंग के दौरान दिखाया गया था, जो वैध नहीं था।


>ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि यह वेबसाइट किसी साइबर धोखाधड़ी का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया “एनएसडीएल ने यह वेबसाइट केवल तकनीकी जांच के लिए बनाई थी। इस पर बुक होने वाले टिकट ताजमहल पर स्कैन नहीं हो सकते और न ही कोई ऑनलाइन भुगतान होता था। पर्यटकों को असुविधा से बचाने के लिए पायलट साइट को हटा दिया गया है।”


>एएसआई ने लोगों से अपील की है कि वे सिर्फ अधिकृत वेबसाइट या स्मारक की टिकट खिड़की से ही टिकट खरीदें। किसी भी संदिग्ध लिंक या तीसरे पक्ष की वेबसाइट पर भुगतान करने से पहले उसका URL जांच लें।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

गुस्साई मंत्री बोलीं- ‘सीएम योगी से करूंगी शिकायत
वैष्णो देवी यात्रा में दर्दनाक हादसा: आगरा के परिवार के 3 सदस्य की मौत, 1 अब भी लापता
10 हज़ार परिवारों को दी सीएम योगी ने सबसे बड़ी टाउनशिप की सौगात
'रहमान चाचा' की गिरफ्तारी से उजागर हुआ अंतरराष्ट्रीय साजिश का जाल
चलती ट्रेन में भाजपा नेता के साथ हुई भावनात्मक लूट
सब्जियों का राजा बनेगा रिसर्च का सिरमौर
आगरा में भोर का मातम: डिवाइडर पर बैठे तीन मॉर्निंग वॉकर्स को कुचलती चली गई तेज़ रफ्तार मैक्स, चार की मौत
योगी के सुशासन में अहिल्याबाई की आत्मा मुस्कुरा रही है: धनखड़ का राष्ट्रवादी संबोधन
जौहरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, चार दिन में मिली बड़ी सफलता