Monday, 19 October 2026 | Lucknow | 29°C

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing Case: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग में शामिल तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से धर दबोचा है।
Bureau
Bureau News Desk
19 Oct 2026
01:19 PM
1 min read
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
CCTV फुटेज की मदद से पुलिस को मिली सफलता
हरियाणा और बिहार के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस कर रही पड़ताल

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग में शामिल तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोटा की रेलवे कॉलोनी में छिपे थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मिली और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के मुताबिक मुंबई पुलिस को वारदात के बाद आरोपियों की आखिरी लोकेशन अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास मिली थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद तीनों आरोपी ट्रेन से मुंबई से भाग निकले थे। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तीनों आरोपियों के सूरत की ओर जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मुंबई पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस और दूसरे राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश तेज की गयी और फिर आखिरकार उन्हें राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह, ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और रेहान के रूप में हुई है। फूल सिंह और रेहान हरियाणा के सोनीपत निवासी बताये जा रहे हैं। वहीं ऋतिक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। आरोपियों की धर-पकड़ में राजस्थान पुलिस की एजीटीएफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि वारदात 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में पुष्पा पार्क के पास हुई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन हमलावरों ने फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हालांकि फायरिंग में एक्टर बाल-बाल बच गए। लेकिन उनके ड्राइवर और वहां पर मौजूद एक ऑटो रिक्शा चालक गोली लगने से घायल हो गये थे। घटना के बाद महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात कही थी। मुंबई पुलिस ने आरोपियों और उनके सहयोगियों की भूमिका की जांच को टीमें गठित की थीं। अब तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है आखिर इस हमले के पीछे वजह क्या रही। 

Explore Related Topics

Tiger Shroff Firing Case Tiger Shroff News Tiger Shroff Attack

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News