Friday, 23 October 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी सियासत में भूचाल! आजम खान को चाहिए CM कुर्सी, नहीं तो ... ओम प्रकाश राजभर का सनसनीखेज दावा

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर तंज कसा है।
Bureau
Bureau News Desk
23 Oct 2026
12:20 PM
1 min read
यूपी सियासत में भूचाल! आजम खान को चाहिए CM कुर्सी, नहीं तो ... ओम प्रकाश राजभर का सनसनीखेज दावा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
आजम खां को गृह मंत्री नहीं, मुख्यमंत्री की कुर्सी चाहिए
अखिलेश यादव से मुलाकात पर उठाए सवाल
यूपी की सियासत में भूचाल

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर दौरे पर तंज कसा है। श्री राजभर ने दावा करते हुए कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बीच बातचीत सफल नहीं हो सकी है। आजम खान ने जिला कारागार में सपा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान अपनी नई शर्तें रख दी है। 

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सुभासपा प्रमुख ने दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और आजम खान के बीच बातचीत में ‘सेटिंग’ बैठ नहीं पायी। राजभर ने दावा करते हुए कहा कि आजम खान अब सपा का दामन छोड़ पतंग की ओर रूख कर सकते है। पतंग ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का चुनाव चिन्ह है।

राजभर ने यह भी कहा कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की रामपुर में हुई रैली के बाद सपा का राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो गया है। सुभासपा अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि आजम खान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने मुख्यमंत्री पद की मांग रखी है। श्री राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आजम खान का समर्थन सपा को आगे भी बनाए रखना है, तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी देने पर विचार करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि यूपी के मुस्लिमों ने कई बार सैफई परिवार को सत्ता दिलायी है और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया है। अब आजम खान यह चाहते हैं कि अखिलेश यादव ‘बलिदान’ देने का हौसला दिखाएं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार तो आपकी यूपी में आने नहीं है तो फिर दिल पर पत्थर रख जनता के सामने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने का ही ऐलान कर दें।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते गुरुवार को रामपुर जिला कारागार में आजम खान से मुलाकात की थी। लगभग एक घंटे तक कारागार में हुई मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान के साथ पुराने संबंधों और भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजम खान का परिवार उनका अपना ही परिवार है और उनसे मुलाकात किसी भी राजनीतिक लाभ-हानि के मकसद से नहीं, बल्कि भावनात्मक रिश्तों के कारण हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि गठबंधन के प्रत्याशियो की सूची को लेकर वरिष्ठ नेता आजम खान से विचार-विमर्श किया गया। 

Explore Related Topics

Om Prakash Rajbhar Azam Khan Akhilesh Yadav UP Politics

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News