Tuesday, 28 July 2026 | Lucknow | 29°C

टीजीटी भर्ती का सबसे बड़ा अपडेट, 14 विषयों का अंतिम परिणाम जारी, जानिए किसका रिजल्ट अभी बाकी

Bureau
Bureau News Desk
28 Jul 2026
07:01 PM
1 min read
टीजीटी भर्ती का सबसे बड़ा अपडेट, 14 विषयों का अंतिम परिणाम जारी, जानिए किसका रिजल्ट अभी बाकी

उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती का लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के कुल 2,982 पदों का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के संस्था आवंटन की प्रक्रिया भी अगले चरण में बढ़ेगी।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अंतिम चयन परिणाम पूरी पारदर्शिता और निर्धारित नियमों के अनुसार तैयार किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम, विषयवार एवं श्रेणीवार कट-ऑफ तथा प्राप्तांक देख सकते हैं।

टीजीटी भर्ती के तहत कुल 15 विषयों में 3,539 पदों के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर 30 जून 2026 को लगभग डेढ़ गुना अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए सफल घोषित किया गया था।

यह खबर भी पढ़े - अब हर दिन करोड़ों की मुफ्त बिजली! यूपी ने रूफटॉप सोलर में बनाया देश का दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड

अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली-1998 के प्रावधानों के तहत 14 विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है।

आयोग द्वारा जिन विषयों का अंतिम परिणाम जारी किया गया है, उनमें हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, शारीरिक शिक्षा, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य और कला शामिल हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों को अपने परिणाम के साथ विषयवार और श्रेणीवार कट-ऑफ देखने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। अभ्यर्थी अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर एक सप्ताह तक अपने प्राप्तांक देख सकेंगे। इसके अलावा अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का संस्था आवंटन नियमावली के प्रावधानों के अनुसार उनकी अधिमानता के आधार पर किया जाएगा।

टीजीटी भर्ती के अंग्रेजी विषय के 557 पदों का अंतिम चयन परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। आयोग के अनुसार अंग्रेजी विषय की अंतिम उत्तर कुंजी को लेकर उच्च न्यायालय में एक याचिका विचाराधीन है। न्यायालय के निर्णय के बाद ही अंग्रेजी विषय का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम, कट-ऑफ और प्राप्तांक देख सकते हैं। परिणाम से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Explore Related Topics

उत्तर प्रदेश टीजीटी भर्ती टीजीटी रिजल्ट सरकारी नौकरी शिक्षक भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षा यूपी न्यूज भर्ती समाचार कटऑफ मेरिट सूची हिंदी गणित विज्ञान संस्कृत कला वाणिज्य सामाजिक विज्ञान

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News