यूपी में नकली दवाओं के पर योगी सरकार का हंटर, बड़ा एक्शन!

17 May 2025


>नकली दवा का गोरखधंधा करने वालो पर योगी सरकार ने बड़ा चाबुक चलाया है, लखनऊ में अमीनाबाद की 3 मेडिकल फर्मों पर छापेमारी में फर्जी बिलिंग और नकली दवाएं बेचने का मामला सामने आया है।


>इन फर्मों से बिल तो कटे, लेकिन स्टॉक कहीं नहीं मिला, कार्रवाई के बाद 3 फर्मों को सील कर दिया गया है,उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 'ऑपरेशन क्लीन' चलाकर अब तक 1039 छापे मारे गए हैं।


>लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा नकली दवा के मामले सामने आए हैं, अब तक 30 करोड़ 77 लाख रुपये की नकली दवाएं जब्त की गई हैं।


>68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 1166 दवा कारोबारियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं, आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर एलोपैथिक दवाओं की मिलावट करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।


>सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में नकली दवा बेचने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।