आधार अपडेट हुआ आसान, अब नहीं जाना पड़ेगा सेंटर

02 Nov 2025


>देश में नवंबर की शुरुआत के साथ ही आम नागरिकों के लिए कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें सबसे अहम बदलाव UIDAI की ओर से किए गए हैं, जिनका सीधा असर करोड़ों आधार कार्ड धारकों पर पड़ेगा। अब आधार अपडेट करवाना पहले से कहीं आसान हो गया है। पहले जहां नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में सुधार के लिए आधार सेवा केंद्र तक जाना पड़ता था, अब नागरिक घर बैठे ही ये बदलाव ऑनलाइन मायआधार पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। 


>UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति UIDAI पर लॉगिन कर अपने नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों में सुधार कर सकता है।


>UIDAI ने आधार अपडेट सर्विस फीस में संशोधन किया है।


>सरकार ने आधार और पैन लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की है। यदि आपने इस तिथि तक लिंक नहीं किया तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।


>UIDAI के अनुसार, इन नए नियमों का उद्देश्य लोगों को “पेपरलेस, परेशानी-रहित और पारदर्शी सेवा” देना है। अब नागरिकों को लंबी कतारों या केंद्रों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सभी अपडेट कुछ मिनटों में ऑनलाइन पूरे किए जा सकते हैं।