जिनकी जान गई है बीएलओ की हम लोग उनको ₹2 लाख दे रहे हैं - अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर हमला

28 Nov 2025


>कानपूर के भोगनीपुर में एक सभा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स / बीएलओ के परिजनों के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की। 


>अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा "जिनकी जान गई है बीएलओ की हम लोग उनको ₹2 लाख दे रहे हैं। चुनाव आयोग जो उनसे काम ले रहा था, उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए दे।"


>उन्होंने आग्रह किया कि चुनाव आयोग उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावित परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराए। उन्होंने इस मुद्दे को संवेदनशील बताते हुए परिवारों की सुरक्षा व भविष्य को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया।