>सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इलेक्ट्रोल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों से मिले बॉन्ड शासन के निर्णयों को प्रभावित कर सकते हैं।
>अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में दावा किया कि इंडिगो पे सरकार का दबाव इसलिए नहीं है कि इंडिगो वालों से इन्होंने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड लिए थे। अगर आप इलेक्ट्रोल बॉन्ड ले लोगे जैसे कभी-कभी हम लोग मजाक में आप लोगों को भी छेड़ते हैं कह देते हैं कि जिसका दाना उसका गाना तो अगर आप इलेक्ट्रोल बॉन्ड ले लेंगे और जो उन्हें तैयारी करनी चाहिए थी पर्याप्त समय मिला। यही एक एग्जांपल है जो कैपिटलिस्ट हावी हो रहे हैं सरकार पर। यह एक उदाहरण मिला है कि पूंजीवादी लोग सरकार पर हावी हैं।