>बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव ने रोहतास के नोखा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लालटेन को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, लालटेन पुराने जमाने की नहीं है… यह नई पीढ़ी की लालटेन है, जो अब सोलर से चलती है।
>अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव बिहार के 20 साल और दिल्ली के 10 साल की सरकारों का हिसाब लेने वाला है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के वोटों ने यह साफ संकेत दे दिया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने तमाम रुकावटों के बावजूद वोट डालकर संदेश दिया है और नौजवान तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
>सपा प्रमुख ने केंद्र और राज्य के नेतृत्व पर किसानों से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया:
-
“किसानों से आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, पर डीएपी-खाद तक नहीं मिल रही।”
-
“पारले जी का पैकेट छोटा कर दिया गया।”
-
“तेजस्वी नौकरी दे रहे थे इसलिए सरकार गिरवाई गई।”
>
>अखिलेश ने कहा कि फौज की भर्ती और युवाओं के भविष्य पर भी सवाल उठे हैं, और चुनाव जीतने पर अग्निवीर योजना खत्म करने का वादा किया।
>अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा: “बीजेपी की A टीम, B टीम और C टीम है। C टीम है चुनाव आयोग।”
>उन्होंने यह भी कहा कि बिहार जनता ने पहले भी “रथ रोका था” और इस बार भी बीजेपी को रोका जाएगा।