लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में बढ़ी हलचल, कोचिंग सेंटरों में शुरू हुआ औचक निरीक्षण

23 Jun 2026

 

लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद अब अम्बेडकरनगर में भी प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। जिले के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू कर दी गई है। डीएम और एसपी के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने कई कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। लेकिन इस कार्रवाई के बीच एक सवाल भी चर्चा में है -क्या ऐसी सतर्कता पहले से दिखाई जाए तो कई संभावित हादसों को रोका जा सकता है?

 

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ अग्निकांड ने ली 15 की जान, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग - राहुल गांधी और मायावती ने जताया दुख

हाल के दिनों में सामने आए अग्निकांड के बाद विभिन्न जिलों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा का सिलसिला तेज हुआ है। इसी क्रम में अम्बेडकरनगर प्रशासन ने भी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। जिले के विभिन्न कोचिंग सेंटरों में अधिकारियों ने पहुंचकर वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा फैसला, सीएम योगी ने बनाई दो सदस्यीय एसआईटी - घटनास्थल पहुंचे राजनाथ सिंह

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। इनमें शामिल रहे:-

प्रशासन की ओर से संचालकों को निर्देश दिए गए कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

इस विशेष निरीक्षण अभियान में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीएम और सीओ स्तर के अधिकारी भी शामिल रहे। अधिकारियों ने कई कोचिंग संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

अक्सर देखा जाता है कि किसी बड़ी दुर्घटना या हादसे के बाद निरीक्षण, बैठकें और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा तेज हो जाती है। लखनऊ अग्निकांड के बाद अम्बेडकरनगर में शुरू हुई कार्रवाई ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है कि सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी कितनी महत्वपूर्ण है।