लखनऊ में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर अमिटी यूनिवर्सिटी के सामने भव्य भंडारा, हर साल निभा रहे सेवा का संकल्प

10 Jun 2025


>ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को अमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ परिसर पर एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पुण्य आयोजन की पहल राजन सिंह, रवि सिंह, अविनाश सिंह, सोनू सिंह  और अमित सिंह ने मिलकर की है, जो पिछले चार वर्षों से लगातार इस सेवा कार्य को निभा रहे हैं।


>भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बालिया की प्रसिद्ध पूरी-सब्जी, बूंदी, छोले, चावल और शरबत का वितरण किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।