भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘मेहमान’ का फर्स्ट लुक रिलीज

29 Aug 2025


>भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा जाने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मेहमान’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त, रविवार सुबह 6:30 बजे SRK Music के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। फिल्म के पोस्टर में कल्लू एक बक्शा लेकर दर्शना बनिक और पूजा ठाकुर के बीच बैठे नजर आ रहे हैं, जो यह संकेत देता है कि कहानी में मनोरंजन के साथ रहस्य और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।


>निर्माता रोशन सिंह और सह-निर्माता शर्मिला आर. सिंह का कहना है कि ‘मेहमान’ केवल मनोरंजन भर नहीं है, बल्कि यह समाज को एक सकारात्मक और सार्थक संदेश भी देगी। निर्देशक लाल बाबू पंडित ने बताया कि फिल्म परिवार और समाज के रिश्तों की गहराई को छूती है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी।


>फिल्म के हीरो अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, “मेरे लिए ‘मेहमान’ बेहद खास है। इसमें मेरा किरदार चुनौतीपूर्ण है और दर्शक मुझे एक बिल्कुल नए रूप में देखेंगे।”


>‘मेहमान’ में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार शामिल हैं। इनमें दर्शना बनिक, पूजा ठाकुर, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा, श्रद्धा नवल सहित कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। फिल्म का संगीत राजनीश मिश्रा, छोटे बाबा, प्रियांशु सिंह और अन्य संगीतकारों ने तैयार किया है, जबकि गीत मनोज भावुक, सुमित सिंह चंद्रवंशी समेत कई चर्चित गीतकारों ने लिखे हैं।