CM योगी ने की आजमगढ़ में समीक्षा बैठक, SIR पर सख्ती

11 Dec 2025


>आजमगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मतदाता सुधार सूची, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।


>बैठक के बाद डॉ. अरविंद राजभर ने बताया कि प्रमुख मुद्दा SIR रहा, जिसमें मृतक और लापता मतदाताओं की संख्या को लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर वास्तविक मतदाताओं से संपर्क करें और जिनका नाम सूची में दर्ज नहीं है, उन्हें जोड़ा जाए। 


>डॉ. राजभर ने कहा कि फर्जी मतदाताओं के नाम हटाना और बाहर रहने वाले वास्तविक मतदाताओं को जोड़ना आवश्यक है। अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाना उचित नहीं। युवाओं के रोजगार, महिला आरक्षण और सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट पर भी चर्चा की आवश्यकता जताई।


>बैठक में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना से चार लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि सीएम ने SIR की प्रगति पर क्षेत्रीय समीक्षा के स्पष्ट निर्देश दिए। पूर्व प्रत्याशी सत्येंद्र राय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की निगरानी और योजनाओं को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।


>


>