बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दूसरे दिन भी हो रही रिकॉर्डतोड़ कमाई

01 Nov 2025


>एसएस राजामौली की ‘बाहुबली द एपिक’ ने सिनेमाघरों में दोबारा धमाका कर दिया है रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी अपने नाम शानदार कलेक्शन दर्ज कराया है। प्रभास और राणा दग्गुबाती की इस ऐतिहासिक फिल्म ने दो दिन में ₹13.04 करोड़ की कमाई कर दिखाई है कि ‘बाहुबली’ का जादू आज भी बरकरार है। 


>31 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज हुई ‘बाहुबली द एपिक’ दरअसल, एसएस राजामौली की दोनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को एडिट कर जोड़कर बनाई गई एक भव्य री-रिलीज फिल्म है। रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए तेलुगु वर्जन से ही ₹1.15 करोड़ की कमाई हुई थी, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने ₹9.25 करोड़ का शानदार आंकड़ा छू लिया। दूसरे दिन दोपहर तक फिल्म ₹2.64 करोड़ और जोड़ चुकी थी। कुल मिलाकर फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹13.04 करोड़ पहुंच चुका है  और यह आंकड़ा अभी बढ़ने की पूरी संभावना है।


>

View this post on Instagram

A post shared by Baahubali (@baahubalimovie)


>‘बाहुबली द एपिक’ अब तक की सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म बन चुकी है। इसने पवन कल्याण की ‘गब्बर सिंह’ (₹5.08 करोड़) और बॉलीवुड की ‘सनम तेरी कसम’ (₹4.25 करोड़) के री-रिलीज कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की रफ्तार देखकर माना जा रहा है कि यह बहुत जल्द ‘सनम तेरी कसम री-रिलीज’ के ₹42.28 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। वहीं, हालिया रिलीज फिल्में ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को भी ‘बाहुबली द एपिक’ ने पीछे छोड़ दिया है। जहां ये फिल्में केवल ₹2.5–3 करोड़ पर अटकी हैं, वहीं ‘बाहुबली’ अब भी टिकट खिड़कियों पर तूफान मचा रही है।


>पहली ‘बाहुबली’ (2015) और ‘बाहुबली 2’ (2017) ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाई दी, बल्कि दुनियाभर में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की पहचान भी बनाई। इन दोनों फिल्मों पर करीब ₹500 करोड़ का बजट खर्च हुआ था और इस सीरीज ने वैश्विक स्तर पर ₹2400 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।


>सोशल मीडिया पर दर्शकों की दीवानगी साफ झलक रही है। थिएटरों में भीड़ उमड़ रही है और फैंस कह रहे हैं “10 साल बाद भी बाहुबली को देखना वैसा ही रोमांचक है!”