बहराइच में भेड़ियों के हमले के बाद प्रशाशन का चला डंडा, हटाए गए डीएफओ

30 Dec 2025


>उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमले में बच्चों की मौत के मामले के बाद राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की है। घटना को लेकर सरकार की नाराजगी के बीच वन विभाग में बदलाव किया गया है।


>आधिकारिक आदेश के अनुसार, बहराइच के DFO राम सिंह यादव को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, एटा में तैनात डीएफओ सुंदरेशा को बहराइच का नया प्रभागीय वन अधिकारी नियुक्त किया गया है।


>सूत्रों के मुताबिक, जिले में भेड़ियों के हमलों की घटनाओं के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे। बच्चों की मौत के मामलों को गंभीर मानते हुए सरकार ने तत्काल प्रभाव से यह निर्णय लिया। प्रशासनिक बदलाव के साथ ही क्षेत्र में वन्यजीव नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को लेकर समीक्षा की जा रही है।


>वन विभाग के स्तर पर प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय और एहतियाती कदमों को तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सरकारी आदेश के तहत डीएफओ स्तर पर किया गया यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।