>अगर आप सोमवार, 22 सितंबर को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो ध्यान दें। राजस्थान में नवरात्रा स्थापना के मौके पर 22 सितंबर को सभी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। वहीं, बाकी राज्यों के बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे।
>23 सितंबर (मंगलवार) को जम्मू और कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने का चौथा शनिवार और रविवार भी बैंकिंग सेवाओं के लिए अवकाश का दिन रहेगा।
>राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। एटीएम के माध्यम से कैश ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इसके अलावा यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए भी सभी लेन-देन किए जा सकते हैं।
>बैंकिंग छुट्टियों की घोषणा आरबीआई और संबंधित राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार की जाती है। ये छुट्टियां धार्मिक, सांस्कृतिक और ऑपरेशनल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तय की जाती हैं। ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित नोटिफिकेशन से भी अपडेट चेक कर सकते हैं।