बाराबंकी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 183 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न

29 Nov 2025


>समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम, बाराबंकी में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 183 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ।


>कार्यक्रम में 178 हिंदू और 5 मुस्लिम जोड़ो ने विवाह संस्कार पूरे किए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री हरगोविंद सिंह, राजा कासिम सहित अनेक जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संबोधन में अध्यक्ष ने योजना के बजट को 51 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का उल्लेख किया।