>नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुँच गया है। नेपाल के बीपी चौक और त्रिभुवन चौक पर तोड़फोड़ और आगजनी करने के बाद प्रदर्शनकारी रुपईडीहा के पास जमुनहा में भारत की सीमा पर पहुंच गए। भारतीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों के सामने उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया।
>घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने के लिए सीमा बल और स्थानीय पुलिस तैनात थे। हालांकि, प्रदर्शनकारी आक्रोशित हो गए और कई पत्रकारों को भी धक्का-मुक्की में चोटें आईं। आक्रोशित भीड़ ने कस्टम कार्यालय और दर्जनों सरकारी संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसक स्थिति से नेपाल की पुलिस और सेना मौके पर नहीं दिखाई दी।
>सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा, “हमने पूरी तैयारी कर रखी है और लोगों को नेपाल में प्रवेश से रोका जा रहा है। सीमा पर बैरिकेडिंग और पेट्रोलिंग की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। भारतीय जवान हर मोर्चे पर तैनात हैं।”