>बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज़ है और इसी बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरक्षण मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा, जो किसी न किसी रूप में आरक्षण से वंचित हो। तिवारी के मुताबिक, यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का परिणाम है, जिन्होंने सामाजिक न्याय को नए आयाम दिए हैं।
>मनोज तिवारी ने कहा कि देश में एससी, एसटी, ओबीसी के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों ईडब्लूएस को भी 10% आरक्षण का लाभ दिया गया है। इसमें ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार और मुस्लिम समुदाय के गरीब तबके शामिल हैं। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और समावेशी कदम बताया, जिससे सामाजिक संतुलन और न्याय की भावना मजबूत हुई है।
>मनोज तिवारी ने कहा, आज भारत में कोई जाति ऐसी नहीं जो किसी न किसी रूप में आरक्षण के दायरे में न आती हो। यह सामाजिक न्याय की ऐतिहासिक उपलब्धि है।
>मनोज तिवारी ने इस मौके पर महागठबंधन और RJD पर भी जमकर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार में जंगलराज दिया, आज वही लोग आरक्षण के नाम पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, बिहार की जनता वो दौर नहीं भूली जब हक और अधिकार की जगह सिर्फ जाति और परिवारवाद की राजनीति होती थी। आज बिहार बदला है और विकास की राह पर है।
>मनोज तिवारी ने आगे ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति “भ्रम फैलाने और समाज को बांटने” की रही है, लेकिन जनता अब तथ्यों और विकास पर विश्वास कर रही है।
>बीजेपी सांसद ने के मुताबिक़ बिहार में अब विकास, स्थिरता और सुशासन मुख्य मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर वोट देगी।