नीतीश कैबिनेट का शपथ ग्रहण, NDA के 26 मंत्रियों ने संभाली कमान

20 Nov 2025


>बिहार की राजनीति में 20 नवंबर एक नया अध्याय लेकर आया, जब एनडीए गठबंधन की नई सरकार ने शपथ लेकर औपचारिक रूप से कमान संभाल ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राज्य की बागडोर थामी, जबकि भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के कुल 26 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।


>11:30 बजे शुरू हुए इस भव्य समारोह का गवाह पूरा देश बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित शीर्ष नेताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को खास बना दिया।


>भारतीय जनता पार्टी: 14 मंत्री


>सम्राट चौधरी
विजय सिन्हा
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
प्रमोद कुमार
सुनील कुमार
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
नितिन नवीन
रामकृपाल यादव
मंगल पांडेय
दिलीप जायसवाल


>जनता दल यूनाइटेड: 8 मंत्री


>मोहम्मद जमा खान
लेसी सिंह
मदन सहनी
विजय चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवन कुमार
अशोक चौधरी


>लोजपा रामविलास: 2 मंत्री


>संजय कुमार सिंह
संजय कुमार


>राष्ट्रीय लोक जनता मंच: 1 मंत्री


>दीपक प्रकाश


>हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा: 1 मंत्री


>संतोष सुमन


>शपथ ग्रहण के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर संदेश साझा कर नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह नई सरकार विकसित बिहार के संकल्प को मजबूती देगी। केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने भी एनडीए गठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि बिहार इतिहास से ही भारत की नैतिक और सामाजिक आवाज़ रहा है, और अब सुशासन के साथ यह राज्य आर्थिक विकास का इंजन भी बनेगा।


>14 नवंबर को आए परिणामों ने बिहार में एनडीए की वापसी को मजबूती प्रदान की।


>इन नतीजों ने एनडीए को स्थिर सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत प्रदान किया, जिसके बाद नई सरकार ने त्वरित गति से शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।