नीतीश कुमार लेंगे 10वीं बार शपथ, PM मोदी सहित दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल

19 Nov 2025


>बिहार की सियासत एक बार फिर ऐतिहासिक पल की ओर बढ़ रही है। गुरुवार, 20 नवंबर को पटना का गांधी मैदान एक बार फिर सत्ता परिवर्तन का साक्षी बनेगा, जब नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ राजनीतिक रस्म नहीं, बल्कि बिहार की नई दिशा और नए नेतृत्व का सार्वजनिक उद्घोष भी माना जा रहा है।


>इस समारोह की भव्यता का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं पटना पहुंचकर शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्र सरकार के अन्य वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद रहेंगे। एनडीए नेतृत्व इसे राजनीतिक मजबूती के रूप में देख रहा है।


>समारोह को और प्रतिष्ठित बनाने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी पटना पहुंचेंगे। इनमें प्रमुख रूप से:-


>इसके अलावा पद्म सम्मान से नवाजे गए देश के प्रमुख वैज्ञानिक, साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।


>शपथ ग्रहण से पहले गांधी मैदान को भव्य आयोजन स्थल में तब्दील किया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अतिथियों की बैठने की योजना तक, प्रशासन हर स्तर पर मुस्तैद दिख रहा है। मंगलवार को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आम से लेकर खास आमंत्रितों की भारी संख्या को देखते हुए मैदान में व्यापक व्यवस्था की गई है। यातायात प्रबंधन, VIP रूट और सुरक्षा व्यवस्था विशेष ध्यान का केंद्र बने हुए हैं।


>इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है।


>इस शानदार जीत के बाद एनडीए ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर विश्वास जताते हुए उन्हें नेतृत्व सौंपा है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा रही है।