>उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया (SIR) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इस बीच उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे संभावित चुनावी हार को देखते हुए एसआईआर पर सवाल उठा रहे हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष बिना आधार के आरोप लगा रहा है, जबकि प्रक्रिया पारदर्शी है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में भी एसआईआर के दौरान ऐसा कोई मतदाता नहीं मिला जिसका वोट हटाया गया हो।
>ब्रजेश पाठक ने कहा कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर लागू होने के बाद अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों में भगदड़ मची है और सरकार ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी, एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने और प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रही है।
>ब्रजेश पाठक ने कहा, विपक्ष अपनी संभावित हार को देखकर आरोप लगा रहा है। एसआईआर पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है। उन्होंने आगे कहा, पश्चिम बंगाल और यूपी में बीजेपी प्रचंड बहुमत से वापस आएगी।