>केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। लाखों विद्यार्थियों और शिक्षकों के इंतजार को खत्म करते हुए सीबीएसई ने यह बड़ा ऐलान किया कि कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से 12:30 या 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, विषय के अनुसार परीक्षा अवधि तय की गई है।
>सीबीएसई ने इस बार छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के सुझावों को लागू करते हुए, सत्र 2026 से कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इस फैसले का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करना और उन्हें दो अवसर प्रदान करना है ताकि वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें। बोर्ड ने बताया कि पहली बार 24 सितंबर 2025 को टेंटेटिव डेटशीट जारी की गई थी, जिससे स्कूल और छात्र अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। अब सभी स्कूलों से विषय संयोजन का डेटा मिलने के बाद फाइनल डेटशीट परीक्षा से 110 दिन पहले जारी की गई है।
>कक्षा 10वीं की प्रमुख तिथियां (CBSE Class 10 Date Sheet Highlights)
-
17 फरवरी: गणित (स्टैंडर्ड/बेसिक)
-
21 फरवरी: अंग्रेज़ी (कम्युनिकेटिव/लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
-
25 फरवरी: विज्ञान
-
2 मार्च: हिंदी (कोर्स A/B)
-
7 मार्च: सामाजिक विज्ञान
-
10 मार्च: फ्रेंच
>
>इसके अलावा आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मल्टीमीडिया, हेल्थ केयर जैसे व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं भी 20 से 27 फरवरी के बीच होंगी।
>कक्षा 12वीं की प्रमुख तिथियां (CBSE Class 12 Date Sheet Highlights)
-
17 फरवरी: बायोटेक्नोलॉजी, आंत्रप्रेन्योरशिप
-
20 फरवरी: फिजिक्स
-
28 फरवरी: केमिस्ट्री
-
12 मार्च: अंग्रेज़ी
-
18 मार्च: अर्थशास्त्र
-
23 मार्च: राजनीति विज्ञान
-
27 मार्च: जीवविज्ञान
-
30 मार्च: इतिहास
-
9 अप्रैल: डेटा साइंस, टेक्सटाइल डिजाइन आदि व्यावसायिक विषय
>
>परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
>सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी।
>छात्रों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
>परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ रखना जरूरी है।
-
>पूरी डेटशीट और निर्देश CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं।