>बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। उनकी वापसी की फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी की बायोपिक लंबे समय से रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है। शुरुआत में इसे थिएटर में रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन बाद में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ तय हुई। हालांकि, बजट और प्रोजेक्ट को लेकर असहमति की वजह से फिल्म ठहर गई।
>अब महिला क्रिकेट टीम की टी20 विश्व कप जीत के बाद फिल्म के लिए माहौल एक बार फिर बन गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स को पत्र लिखकर रिलीज़ पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
>फिल्म की कोर टीम के एक सदस्य के अनुसार, हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को लिखा है कि वे विवाद से ऊपर उठकर इस फिल्म को रिलीज़ होने दें। यह झूलन गोस्वामी जैसी महान क्रिकेटर को समर्पित है और दर्शकों तक पहुंचना चाहिए।
>क्यों अटकी रिलीज?
-
फिल्म की लागत शुरुआती अनुमान से अधिक बढ़ गई
-
प्रोजेक्ट की अंतिम सामग्री से प्लेटफॉर्म संतुष्ट नहीं था
-
टेक्निकल और क्रिएटिव मतभेद
>
>मगर मेकर्स का मानना है कि फिल्म दमदार है, बस इसे मंच की जरूरत है। महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद दर्शकों में महिला क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ा है, और माना जा रहा है कि इसी भावना का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अब फैसला नेटफ्लिक्स पर है क्या अनुष्का की यह दमदार वापसी दर्शक जल्द देख पाएंगे?