चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि, डॉ. रामाशीष राय ने किसानों के लिए योगदान को किया याद

29 May 2026

 

पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने विधानसभा परिसर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

डॉ. रामाशीष राय ने चौधरी चरण सिंह के किसानों, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में किसानों और ग्रामीण भारत के हितों को प्राथमिकता दी तथा उनके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

 

डॉ रामाशीष राय प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।

 

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। विधानसभा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।