लखनऊ में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, दिनदहाड़े जेसीबी से तोड़ी बाउंड्री; पुलिस जांच पर उठे सवाल

02 Oct 2026

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमानपुर गणेशपुर में आए दिन दबंग भू माफिया द्वारा कभी सरकारी जमीन पर कब्ज़ा तो कभी किसान की जमीन पर कब्ज़ा करने के आरोप सामने आ रहे है जिस कारण लगातार प्रशानिक व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां अनूप कुमार की जमीन पर कब्जा वीरेंद्र यादव और पार्थ बिल्डर द्वारा दिनदहाड़े जेसीबी और अपने गुंडों के साथ जमीन हड़पने की नियत से बॉउंड्री तोड़कर जमीन पर कब्ज़ा करने का आरोप है। किसान की माने तो बिना किसी जानकारी के अचानक से पिछले महीने की २४ तारिक को भीड़ और बाल के दम पर किसान की जमीन की बॉउंड्री को तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़े - संजय निषाद का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- कचौड़ी-पकौड़ी से बाहर नहीं निकल पा रहे

जिसके बाद किसान ने चौकी और थाने पर लिखित शिकायत दी और न्याय की मांग की। लेकिन अफसौर की क्षेत्र के अन्य मामलों की तरह ही इस मामले में भी चौकी इंचार्ज" रिपोर्ट भेज दी गयी है एसएचओ को" तो कोतवाल "पारिवारिक झगड़ा है छोटा सा चौकी प्रभारी जांच कर रहे है" बोलते हुए नजर आये। किसान के अनुसार क्षेत्र में कुछ जमीन माफिया स्थापित हो चुके है जो की थाना हो या राजस्व दोनों जगह अपने रसूक का इस्तेमाल करके क्षेत्र में हो अवैध कब्जे करके भी मुकदमे से बच जाते है।

स्थानीय लोगों का आरोप है की ये जमीन माफिया के आगे चाहे चौकी हो या चाहे कोतवाल दोनों नतमस्तक हो जाते है और यही कारण है की आये दिन सरकारी जमीन से लेकर किसानों की निजी जमीन तक कब्जे की हिम्मत इन भू माफिया में दिन पे दिन बढ़ती जा रही है। इस मामले में भी एसएचओ चिनहट ने बताया की मामले की जांच चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही है जबकि किसान रोज़ कभी चौकी तो कभी थाना भटक कर न्याय की गुहार लगा रहा है।