लखनऊ में गीता प्रेरणा उत्सव पर CM योगी बोले, भारत ने दिया जियो और जीने दो का संदेश, RSS पर भी दिया बयान

23 Nov 2025

>राजधानी में आयोजित दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमद् भगवद् गीता को जीवन और आचरण का मूल आधार बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएम योगी ने गीता के 18 अध्यायों और 700 श्लोकों को सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण मार्गदर्शक बताया।

>कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कहा कि संगठन बिना जाति और वर्ग भेदभाव के सेवा कार्य करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि RSS को किसी विदेशी चर्च या अंतरराष्ट्रीय संस्था से फंडिंग नहीं मिलती। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन सेवा के नाम पर सौदेबाजी करते हैं और जनसांख्यिकीय बदलाव का प्रयास करते हैं, जबकि RSS पिछले 100 वर्षों से बिना किसी सौदे के सेवा कार्यों में जुटा है।

>कार्यक्रम में गीता के उपदेशों पर आधारित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य समाज को नैतिक, कर्तव्यनिष्ठ और संतुलित जीवन मूल्य अपनाने के लिए प्रेरित करना है।