>दिल्ली के लालकिला क्षेत्र में सोमवार रात हुए कार विस्फोट ने देश की सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। इस धमाके में 9 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए। जैसे–जैसे जांच आगे बढ़ी, एक हैरान करने वाला नाम सामने आया डॉक्टर मोहम्मद उमर।
>जांच एजेंसियों को मिले CCTV वीडियो में शाम 6:52 बजे उमर को उस हुंडई i20 कार को चलाते हुए देखा गया, जो बाद में तेज धमाके में तबाह हो गई। कार सुनेहरी मस्जिद के पास लगभग तीन घंटे तक खड़ी रही, और फिर विस्फोट हो गया। फॉरेंसिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट फ्यूल ऑयल का इस्तेमाल होने की पुष्टि हुई है वही पैटर्न जो बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा माना जाता है।
>कौन है डॉक्टर मोहम्मद उमर?
>मोहम्मद उमर फरीदाबाद के अल फला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है आशंका जताई जा रही है की उमर का किसी संदिग्ध आतंकी फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से लिंक है उमर जम्मू-कश्मीर के डॉक्टर अदील अहमद राठर का करीबी मन जा रहा है साथ ही माना ये भी जा रहा है कि विस्फोट साजिश के तहत घबराहट में जल्दी अंजाम दिया गया विस्फोटक घटना के बाद अदील की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में हुई छापेमारी से उमर का नाम सामने आया। जम्मू–कश्मीर पुलिस ने उसकी मां शाहेमा बानो और भाई आशिक व जहूर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
>क्या है फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल ?
>हरियाणा और J&K पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उजागर हुआ की आतंक संदिग्ध मुजम्मिल शकील के घर से 360 किलो विस्फोटक जैसा पदार्थ बरामद हुआ इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए दूसरी जगह से 2563 किलो संदिग्ध विस्फोटक जब्त किया गया सूत्रों के मुताबिक मन जा रहा है की मॉड्यूल का जैश ए मोहम्मद से संभावित लिंक है गिरफ्तारियों में डॉक्टरों का शामिल होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है, डॉक्टर मुजम्मिल पहले से ही आतंकी पोस्टर मामले में वांछित था।
>डॉक्टर अदील, मुजम्मिल और अब उमर का सामने आना इस बात का संकेत है कि आतंकी संगठनों ने कुशल, शिक्षित पेशेवरों की भर्ती शुरू कर दी है जो समाज में आसानी से घुल मिल जाते हैं और भरोसे का फायदा उठाते हैं।