भर्ती की सूखी ज़मीन पर बरसे अवसर: दिल्ली में 15 साल बाद हेल्थ सेक्टर में बड़ी छलांग

07 Jul 2025

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए रविवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में 1,388 नर्सिंग अधिकारियों और 41 पैरा-मेडिकल कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसके साथ ही सरकार ने मार्च 2026 तक 1,100 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' (AAMs) खोलने का लक्ष्य भी तय किया है।

नड्डा ने इसे दिल्ली की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली में "15 वर्षों से चली आ रही भर्ती की रिक्तता को भरने वाला कदम" बताया और कहा कि यह एक "विशेषज्ञ मानव संसाधन युग की शुरुआत" है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहलें:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “स्टाफ और उपकरणों की भारी कमी ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया था।”

₹1,700 करोड़ का बजट, पर नहीं हुआ उपयोग

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने बताया कि “2021 से फरवरी 2025 तक दिल्ली के लिए आवंटित ₹1,700 करोड़ की राशि में से एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया था। अब जब एक सक्रिय सरकार कार्यरत है, तो उम्मीद है कि यह बजट जनता के स्वास्थ्य हित में पूरा उपयोग होगा।”

भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन भी

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली के महरौली, बाहरी दिल्ली और पश्चिम दिल्ली में बनने वाले तीन भाजपा जिला कार्यालयों का डिजिटल उद्घाटन भी किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का दिल्ली प्रदेश कार्यालय भी जल्द पूरा होने वाला है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे “दिल्ली और हरियाणा के लिए गौरव का क्षण” बताया।